RAIPUR ACCIDENT : नए साल के दिन रायपुर के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, इसके बाद अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट कार से जा भिड़ी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। टक्कर के कारण कुछ देर के लिए वीआईपी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।








