आरंग। Raipur Accident : नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा लखौली ओवरब्रिज के पास हुई, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष), निवासी बड़गांव (तुमगांव) और तिलक निषाद (20 वर्ष), निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से बड़गांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। लखौली ओवरब्रिज पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
हादसा इतना भयावह था कि बाइक फिसलते हुए करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।








