Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
रायपुर को मिला आधुनिक डुमरतराई थोक बाजार फेस-2, सरदार पटेल के नाम पर होगा नामकरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डुमरतराई स्थित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि पूरे परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया जाएगा और यहां उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना से व्यापार और रोजगार दोनों को नई गति मिलती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस परिसर में चौड़ी सड़कें, पर्याप्त पार्किंग, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग दोनों पर समान रूप से काम कर रही है। व्यापार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह परियोजना व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है और इससे रायपुर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने इसे प्रदेश में व्यापार, निवेश और रोजगार को नई दिशा देने वाली परियोजना बताया।
गौरतलब है कि डुमरतराई थोक बाजार का निर्माण दो चरणों में किया गया है। पहले चरण में लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से 536 दुकानें और हॉल बनाए गए, जबकि दूसरे चरण में करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से 154 स्वतंत्र व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है। दोनों चरण पूरे होने के बाद प्रदेश को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त थोक व्यापारिक परिसर की सौगात मिली है।







