Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
रायपुर में 5 एकड़ पर चल रही अवैध प्लाटिंग पर निगम का एक्शन, जेसीबी से काटी मुरम रोड और तोड़ी नींव

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए डुंडा क्षेत्र में करीब 5 एकड़ निजी भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर रोक लगा दी। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से बनाई गई अवैध मुरम सड़क को काट दिया और निर्माणाधीन नींव को भी ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-10 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। कार्रवाई जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
नगर निगम के अनुसार, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक-53 के अंतर्गत ममता विहार के पास डुंडा क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर बनाई गई अवैध मुरम सड़क को काटकर आवागमन रोक दिया गया, ताकि आगे कोई निर्माण कार्य न हो सके।
निगम ने संबंधित भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा है। भूमि स्वामी की पुष्टि होने के बाद संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाने में नामजद एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।







