रायपुर।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा जिले में त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिस के तारतम्य में 01.03.2026 को नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत शांती समिती की बैठक आहूत की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णीमा लामा तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
जिसके तारतम्य में पुलिस द्वारा लगातार नॉर्थ जोन स्थित थाना क्षेत्रों के गुंडा व निगरानी बदमाशों तथा चाकूबाजी व उत्पात करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) द्वारा लगातार आगामी होली पर्व को देखते हुए त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक ली गई है जिसमें स्थानीय नागरिकों से भी सामंजस्य एवं सहयोग लेने हेतु निर्देशित करते हुए होली पर्व के दौरान शांती व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ ही थाना क्षेत्र के फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार थाना क्षेत्रों की गश्त की जा रही है तथा शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है।








