Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
करोड़ों के स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किल बरकरार! बारिश में उसलापुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म बना ‘खुला इंतजार घर’

बिलासपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए उसलापुर रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त शेड नहीं होने से बारिश और तेज धूप के दौरान यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

मानसून की बारिश शुरू होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री भीगने से बचने के लिए रैंप और अन्य सुरक्षित स्थानों का सहारा लेने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन का सौंदर्यीकरण तो किया गया, लेकिन सबसे जरूरी सुविधा—प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त शेड—अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में स्टेशन के विकास कार्यों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मानसून को देखते हुए जल्द से जल्द प्लेटफॉर्म पर शेड का निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिल सके।







