Breaking

वाटर फॉर आल ” अभियान की नियमित मॉनिटरिंग, क्रियान्वयन पर विशेष जोर

Chhattisgarh 25 February 2026

post


Advertisement

रायपुर - जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में *“वाटर फॉर आल”* अभियान के अंतर्गत  रायपुर  के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण, स्टीकर सत्यापन एवं शपथ पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में *“वाटर फॉर आल"* का स्टीकर प्रदर्शित हो तथा ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

नियमित निगरानी एवं सघन कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों को विशेष राहत मिली है तथा जनहित के इस अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।

जिला प्रशासन के निर्देशन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि “वाटर फॉर आल ” अभियान की मॉनिटरिंग निरंतर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जारी रहेगी तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

You might also like!