Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
नाले से अज्ञात महिला का शव बरामद, अर्धनग्न हालत में मिलने से इलाके में सनसनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिसर स्थित तितली चौक के पास की है, जहां नाले में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
प्राथमिक जांच में पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।







