Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
AI की निगरानी में होंगे जंगल और वन्यजीव, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस ट्रायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा को नई तकनीक का सहारा मिला है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया है। इस तकनीक के जरिए जंगलों और वन्यजीवों की 24 घंटे रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।

यह स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम कंप्यूटर विज़न और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है, जो सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में अधिक उन्नत माना जाता है। सिस्टम वीडियो फुटेज का स्वतः विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों, अवैध प्रवेश और संभावित खतरों की पहचान करेगा तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत अलर्ट भेजेगा। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा और शिकार जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस ट्रायल को सफल होने पर राज्य के अन्य संरक्षित वन क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। विभाग का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से वन संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।







