Breaking
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
- Chhattisgarh Textile News: तकनीकी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने बनेगी व्यापक क...
- Korba News: जामबहार में 3.40 करोड़ से बनेगा नया बिजली सबस्टेशन, 4500 से अधिक ...
- Bastar News: कीचड़ और दुर्गम रास्तों के बीच नक्सल पीड़ित परिवारों तक पहुंचे ड...
एक APK फाइल ने खाली कर दिया बैंक खाता, ग्वालियर के स्कूल प्राचार्य से 2.43 लाख की साइबर ठगी

ग्वालियर। शहर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल प्राचार्य ने अनजाने में मोबाइल पर आई एक APK फाइल खोल ली और कुछ ही मिनटों में उनका बैंक खाता लगभग खाली हो गया। ठगों ने खाते से 2 लाख 43 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित प्राचार्य एक निजी स्कूल से जुड़े हुए हैं। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक फाइल आई थी, जिसे उन्होंने सामान्य दस्तावेज समझकर डाउनलोड कर लिया। फाइल खुलते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर ठगों के हाथ में चला गया और बिना किसी ओटीपी या कॉल के खाते से लगातार ट्रांजैक्शन होने लगे।
कुछ ही मिनटों में उड़ गए लाखों रुपये
मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। पहले एक बड़ी राशि निकाली गई, फिर कुछ मिनटों में दो अन्य ट्रांजैक्शन कर खाते से पूरी रकम साफ कर दी गई। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक नुकसान हो चुका था।
साइबर सेल ने खाता कराया फ्रीज
घटना का अहसास होते ही प्राचार्य ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बैंक खाते को फ्रीज कराया, जिससे आगे की ठगी रोकी जा सकी। मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान नंबर या ग्रुप से आई APK फाइल, लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें। ऐसे फाइल मोबाइल का पूरा एक्सेस लेकर बैंक ऐप और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं।
बढ़ते साइबर अपराध चिंता का विषय
शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल से दूरी बनाकर ही इस तरह के अपराधों से बचा जा सकता है।







