Breaking

बस्तर के उलनार में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, प्रशासन की पहल से दो दिन बाद मामला शांत

Chhattisgarh 18 July 2026

post

बस्तर। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत उलनार गांव में एक 62 वर्षीय महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी और शांति बनाए रखने के प्रयास शुरू किए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर गांव के कुछ लोगों के बीच मतभेद सामने आए थे। प्रशासन ने दोनों पक्षों से चर्चा कर स्थिति को समझा और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया। लगातार समझाइश और संवाद के बाद दो दिन से जारी विवाद शांत हो गया।

प्रशासन ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संवेदनशील मामले में कानून-व्यवस्था का पालन करें और अफवाहों से बचें। स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहे।

You might also like!