Breaking
- Jagdalpur Jhiram Ghati Case: 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 आरोपी दोष...
- Raipur Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार, A...
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर रायपुर में मंथन, विकसित भारत-2047 में सहकारिता की भूमिका पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए और कुछ कारें आंशिक रूप से डूब गईं।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेशभर में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की जा रही है। विशेष रूप से बस्तर संभाग के बचेली सहित कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
जलभराव से लोगों को परेशानी
राजधानी के कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह कार्यालय और स्कूल जाने वालों को परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर वाहन पानी में बंद हो गए।
नगर निगम के दावों पर उठे सवाल
मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की तैयारियों के दावे करने वाले नगर निगम की व्यवस्था पहली ही तेज बारिश में सवालों के घेरे में आ गई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
बारिश की कमी हुई दूर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से प्रदेश में मानसून की कमी काफी हद तक पूरी हुई है। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, हालांकि शहरी क्षेत्रों में जलभराव नई चुनौती बन गया है।
प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।







