रायपुर। भारत और इंडोनेशिया के बीच औद्योगिक सहयोग को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और इंडोनेशिया की प्रमुख इस्पात कंपनी पीटी क्राकाटाऊ स्टील (PT Krakatau Steel) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का उद्देश्य स्टेनलेस स्टील स्लैब उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम (Joint Venture) की संभावनाओं का अध्ययन और विकास करना है।
इस साझेदारी से भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात उद्योग, विशेषकर भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) की तकनीकी विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। परियोजना के माध्यम से आधुनिक स्टील उत्पादन तकनीक, इंजीनियरिंग क्षमता और औद्योगिक अनुभव का लाभ दोनों देशों को मिलेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार यह समझौता भारत और इंडोनेशिया के बीच औद्योगिक, तकनीकी और आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगा। साथ ही स्टेनलेस स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
इस पहल से भारतीय इस्पात उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाएं मिलेंगी। भिलाई इस्पात संयंत्र की तकनीकी क्षमता और सेल की विशेषज्ञता अब वैश्विक परियोजनाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।






_m.webp)

