रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को हंगामेदार रहने की संभावना है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब भी सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
आज की कार्यवाही में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और गजेंद्र यादव अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। वहीं विपक्ष सरकार को नक्सलवाद, कानून-व्यवस्था, जनहित और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विधानसभा के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नजरें आज की सदन की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।








