Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों का सीएम साय ने लिया जायजा: बोले– हर व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है, इसलिए प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव और प्रगति की झलक हर स्थल पर दिखाई देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और सभागार, मंच, आमंत्रित अतिथियों की बैठने की व्यवस्था सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ट्राइबल म्यूजियम बनेगा जनजातीय अस्मिता का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय समाज की वीरता, बलिदान और अस्मिता का अमर प्रतीक बनेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि संग्रहालय के प्रत्येक अनुभाग को इस प्रकार तैयार किया जाए कि आगंतुक छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से गहराई से परिचित हो सकें।
राज्योत्सव स्थल पर तैयारियों की भी समीक्षा
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, पार्किंग क्षेत्र, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा, वीआईपी दीर्घा और आमजन के लिए बनाए गए मार्गों की व्यवस्था का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव है, इसलिए यह आयोजन उत्कृष्टता की नई मिसाल बने।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और सुरक्षा, स्वच्छता तथा आमजन की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, सचिव राहुल भगत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।







