Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, युवक पर FIR दर्ज

रायपुर। रायपुर उत्तर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर एक पोस्ट के कमेंट में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पार्षद महेश ध्रुव ने शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को एक फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक या कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है।







