Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
बढ़ते सड़क हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार और NHAI से शपथ पत्र में मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागों से विस्तृत शपथ पत्र (एफिडेविट) के माध्यम से जवाब मांगा है।

हाई कोर्ट ने संबंधित विभागों से पूछा है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और सड़क सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय लागू किए जा रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय है और इस पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।
अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब सभी विभागों को अगली सुनवाई में अपनी रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करनी होगी।
हाई कोर्ट की इस सख्ती के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों की जवाबदेही बढ़ गई है।







