Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
बाबा बच्छराज कुंवर धाम के पास नदी में मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम के पास नदी में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कछिया निवासी विमलेश वर्मा (22) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। घटना चलगली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान विमलेश वर्मा के रूप में की।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।







