दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान हुई मारपीट में लेखराम कोठारी की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का उपचार कराया गया। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।








