Breaking
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
- Khairagarh Music University: छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को वैश्विक पहचान दिलाने पर...
- Electric Bus Service Durg: नवंबर से दुर्ग-भिलाई में दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बस...
- Orange Oakleaf Butterfly: छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली की पहचान, सूख...
- Mega Railway Terminal Chhattisgarh: नवा रायपुर में मेगा रेल टर्मिनल की चर्चा ...
- Raipur Digital Arrest Scam: NIA अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को 5 दिन तक डराया,...
- Chhattisgarh Tourism Mission: 500 करोड़ की मिशन निधि से पर्यटन को मिलेगा बढ़ा...
- Raipur Water Supply: अशोक नगर-गोगांव में जलसंकट दूर करने की तैयारी, रेलवे क्र...
- CM Helpline News: छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिकायतों पर मुख्य सचिव सख्त, भौतिक सत्य...
प्लेसमेंट कैम्प 30 अक्टूबर को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प मंम निजी क्षेत्र के नियोजक इन्फोटेक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड धमतरी और स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स एक्जूकेटिव, टीम मैनेजर और फील्ड ऑफिसर आदि के कुल 275 पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं और स्नातक है वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का नवीन पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ नियत तिथि पर उपस्थित होने कहा गया है।







