Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
रायपुर नगर निगम के नव-नामांकित एल्डरमेन अनिल सोनकर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के नव-नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) अनिल सोनकर ने सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान अनिल सोनकर ने ईश्वर के नाम पर सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय और निगम सचिव संगीता साहू भी मौजूद रहे। शपथ के बाद अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर निगम के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अनिल सोनकर अपने अनुभव और जनसेवा की भावना के साथ निगम के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा शहर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।







