Breaking
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
- Cow Protection: बारिश में गौवंश की सुरक्षा को लेकर महापौर सख्त, फुंडहर गौधाम ...
- Cow Shelter Inspection: रायपुर के फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम पहुंचे आयुक्त, व...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
Tere Ishq Mein : ओटीटी पर आ रही है धनुष-कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’, इस दिन से होगी स्ट्रीम

Tere Ishq Mein : धनुष और कृति सैनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अब जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे जल्द ही घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

फिल्म 23 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। सिनेमाघरों में रिलीज के साथ-साथ फिल्म का गाला प्रीमियर गोवा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भी हुआ था, जहां इसे खास सराहना मिली थी।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘तेरे इश्क में’ की कहानी शंकर और मुक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। शंकर एक उग्र और जोशीला छात्र नेता है, जबकि मुक्ति मनोविज्ञान की छात्रा है। अपने शोध के लिए मुक्ति शंकर को अपने साथ जोड़ती है, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता एक जटिल और दर्दनाक प्रेम कहानी में बदल जाता है। समय के साथ दोनों की जिंदगी बदल जाती है। शंकर भारतीय वायुसेना में पायलट बन जाता है और मुक्ति एक काउंसलर के रूप में काम करने लगती है। बनारस की खूबसूरत पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म अधूरे प्यार, अहंकार, भावनात्मक निर्भरता और टूटे रिश्तों की गहराई को दिखाती है।
कृति सैनन को मिली खास तारीफ
फिल्म में धनुष ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर गुरुक्का की भूमिका निभाई है, वहीं मुक्ति बेनीवाल के किरदार में कृति सैनन की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने जमकर सराहा। सहायक कलाकारों में प्रकाश राज, तोता रॉय चौधरी, प्रियांशु पेन्युली, परमवीर सिंह चीमा, विनीत कुमार सिंह, मोहम्मद जीशान अय्यूब समेत कई दमदार नाम शामिल हैं।







