Breaking
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
- Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजो...
- Crime News: दीवार पर आखिरी संदेश लिखकर महिला ने दी जान, बहू और मायके वालों पर...
- Gaurela-Pendra-Marwahi News: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से महिलाओं को मिला सं...
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
Big Accident : बड़ा विमान हादसा: एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत

Big Accident : चतरा/रांची: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार शाम (23 फरवरी 2026) को रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सिमरिया ब्लॉक के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार मरीज, डॉक्टर और दो पायलटों समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री जी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य के बाद सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।

खराब मौसम के कारण रडार से हुआ गायब
जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज (Redbird Airways) का बीचक्राफ्ट C90 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-AJV) शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के लगभग 20 मिनट बाद ही विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने इलाके में चल रहे भीषण तूफान और खराब मौसम के कारण डायवर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद विमान रडार से ओझल हो गया। विमान सिमरिया के कसरिया पंचायत के घने जंगली इलाके में जा गिरा।
हादसे में इन्होंने गंवाई अपनी जान
इस त्रासदी ने सात परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, 41 वर्षीय संजय कुमार (जो 65% झुलसने के कारण दिल्ली रेफर किए गए थे), उनकी परिजन अर्चना देवी और धुरु कुमार।
जांच के आदेश, ब्लैक बॉक्स की तलाश
हादसे का प्राथमिक कारण खराब मौसम और आसमानी बिजली को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए DGCA और AAIB की टीमें चतरा के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रशासन अब विमान के 'ब्लैक बॉक्स' को रिकवर करने की कोशिश कर रहा है, ताकि दुर्घटना के अंतिम क्षणों की तकनीकी जानकारी मिल सके।







